फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana Police Recruitment 2021: Admit cards will now be again for the canceled constable recruitment Safalta

Haryana Police Recruitment 2021: रद्द हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब दोबारा जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानिए भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Sat, 02 Oct 2021 03:53 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 02 Oct 2021 03:53 PM IST
सार

Haryana Police Recruitment 2021:  पुरुष कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 28 से 31 अक्तूबर के बीच आयोजित की जानी।है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 21 अक्तूबर से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Police Recruitment 2021: Admit cards will now be again for the canceled constable recruitment Safalta
HSSC - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल भर्ती के लिए नई तारीखों का एलान कर दिया है। कांस्टेबल HSSC की वेबसाइट पर जारी की गई नई परीक्षा शेड्यूल के अनुसार,भर्ती परीक्षा 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अक्तूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि HSSC द्वारा पुरुष कांस्टेबल के 5500 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए 7 और 8 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जानी थी। लेकिन, 7 अगस्त को आयोजित हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के वायरल होने के बाद आयोग द्वारा 7 अगस्त को आयोजित की गई परीक्षा और 8 अगस्त की निर्धारित परीक्षा, दोनों को रद्द कर दिया गया। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। आप इन फ्री ई-बुक्स से यहाँ से Exam Preparation FREE E-book - Subscribe Now जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल 
पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच होगी। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कांस्टेबल (जीडी) भर्ती विज्ञापन संख्या - 04/2020 के  अभ्यर्थियों की परीक्षा 28 अक्तूबर 2021 (गुरुवार), 29 अक्तूबर 2021 (शुक्रवार) और 31 अक्तूबर 2021 (रविवार) को हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12 बजे दोपहर तक होगी और इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे है का है। वहीं दूसरी पाली शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी और इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे का है। 

हरियाणा पुलिस की अन्य भर्तियों को लेकर क्या है अपडेट 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप यूपी SI, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट तथा ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed