Gujarat Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती! 12400+ पदों पर इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस के कुल 12472 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat।gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर कुल 12,472 रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए यह एक सुनरहा मौका है! आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और जेल सिपाही पदों की रिक्तियां भरी जाएंगी।
इच्छुक उम्मीदवार गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड 12472 पदों पर कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और जेल सिपाही के पद पर भर्ती करेगा।
Gujarat Police Recruitment 2024: किस पद के लिए कितनी है भर्तीयां
- अनआर्म्ड पुलिस उप-निरीक्षक (पुरुष) - 316 पद
- अनआर्म्ड पुलिसउप-निरीक्षक (महिला) - 156 पद
- अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 4422 पद
- अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 2178 पद
- आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 2212 पद
- आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 1090 पद
- आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (एसआरपीएफ, पुरुष) - 1000 पद
- जेल सिपाही (पुरुष) - 1013 पद
- जेल सिपाही (महिला) - 85 पद
इस पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए। सब-इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल और एससी, एसटी वर्ग को पांच साल की छूट मिलेगी।
साथ ही कांस्टेबल पद के लिए हायर सेकेंडर परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री का होना जरूरी है।
Gujarat Police Recruitment 2024: कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करने के साथ आपना पंजीकरण करें।
- उसके बाद उम्मीदवार लॉग इन करने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- अंत में अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर के रख लें।