फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat Police Recruitment 2024: Bumper recruitment in police department! Registration for 12400+ posts will s

Gujarat Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती! 12400+ पदों पर इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 13 Mar 2024 06:04 PM IST
Kripa Arora कृपा अरोड़ा
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस के कुल 12472 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat।gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Gujarat Police Recruitment 2024: Bumper recruitment in police department! Registration for 12400+ posts will s
Gujarat Police Recruitment 2024: - फोटो : MRP Graphics

विस्तार

Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर कुल 12,472 रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए यह एक सुनरहा मौका है!  आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और जेल सिपाही पदों की रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड 12472 पदों पर कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और जेल सिपाही के पद पर भर्ती करेगा। 

विज्ञापन

Gujarat Police Recruitment 2024: किस पद के लिए कितनी है भर्तीयां 
 

  • अनआर्म्ड पुलिस उप-निरीक्षक (पुरुष) - 316 पद
  • अनआर्म्ड पुलिसउप-निरीक्षक (महिला) - 156 पद
  • अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 4422 पद
  • अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 2178 पद
  • आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 2212 पद
  • आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 1090 पद
  • आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (एसआरपीएफ, पुरुष) - 1000 पद
  • जेल सिपाही (पुरुष) - 1013 पद
  • जेल सिपाही (महिला) - 85 पद

इस पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए। सब-इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल और एससी, एसटी वर्ग को पांच साल की छूट मिलेगी। 

साथ ही कांस्टेबल पद के लिए हायर सेकेंडर परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री का होना जरूरी है। 

विज्ञापन

Gujarat Police Recruitment 2024: कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करने के साथ आपना पंजीकरण करें।
  • उसके बाद उम्मीदवार लॉग इन करने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • अंत में अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर के रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed