Anganwadi Recruitment 2023: इस राज्य में आंगनवाड़ी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Gujarat Anganwadi Recruitment 2023: गुजरात राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के 10,000 से अधिक रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat Anganwadi Recruitment 2023: महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के 10,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।
Anganwadi Recruitment 2023 आयु सीमा
गुजरात राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम और 33 वर्ष से अधिक न हो और कम से कम एक वर्ष से गांव में निवास कर रही हों, इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Anganwadi Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिक्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं पास या समकक्ष है, जबकि आंगनवाड़ी हेल्पर रिक्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है।