फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSSSB Clerk Recruitment 2024 know how to apply at gsssb.gujarat.gov.in

GSSSB Clerk Recruitment 2024: क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Fri, 05 Jan 2024 03:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

GSSSB Clerk Recruitment 2024: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने राज्य में बंपर भर्तियां निकाली हैं। ग्रेजुएट कर चुके युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
GSSSB Clerk Recruitment 2024 know how to apply at gsssb.gujarat.gov.in
jobs

विस्तार

GSSSB Clerk Recruitment 2024: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) ने विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

GSSSB Recruitment रिक्तियों का विवरण

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का लक्ष्य जूनियर क्लर्क 2018 पद, सीनियर क्लर्क 532 पद, प्रधान लिपिक 169 पद, कार्यालय सहायक 210 पद, कनिष्ठ लिपिक 590 पद, कार्यालय अधीक्षक, उप रजिस्टर, स्टाम्प निरीक्षक 23 पद, सहायक जनजातीय विकास अधिकारी 65 पद, सहायक डिपो प्रबंधक 372 पद और कनिष्ठ सहायक 08 के पद हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,304 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों का विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

GSSSB Clerk आयुसीमा

जीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

GSSSB Clerk आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

GSSSB Clerk ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले जीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं।

  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और जीएसएसएसबी क्लर्क आवेदन पत्र भरें।

  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • जीएसएसएसबी क्लर्क पंजीकरण फॉर्म जमा करें।

  • कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed