फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   group d railway exam.

रेलवे: ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर

Fri, 03 Oct 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Oct 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
group d railway exam.

रेलवे ग्रुप डी की भर्ती में शामिल होने का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए दशहरा पर निराशाजनक सूचना है। रेलवे बोर्ड ने चालू सत्र यानी 2014-15 में शुरू होने वाली भर्ती को रद्द दिया है। जुलाई में शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


बोर्ड ने तय किया है कि अब रेलवे भर्ती सेल के जरिए प्रत्येक वर्ष होने वाली भर्तियां नहीं होंगी। दो साल में केवल एक बार रिक्त पद घोषित किए जाएंगे। इस बदलाव के लिए सभी जोनल रेलवे के भर्ती सेल ने बोर्ड को दिक्कतें गिनाई थीं।
विज्ञापन


ग्रुप डी की नौकरियों में बड़े पैमाने हुई गड़बड़ियों के बाद रेलवे ने वर्ष 2011 से भर्ती सेल के जरिए ग्रेड-पे 1800 रुपये के पदों पर खुली भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के जरिए शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली भर्ती 2015 में

group d railway exam.

बोर्ड ने व्यवस्था दी कि प्रत्येक वर्ष जुलाई-अगस्त में रिक्त पदों की घोषणा होगी और सालभर में पैनल घोषित कर दिया जाएगा। इस प्रणाली से तीन भर्तियां हो चुकी हैं। चौथी भर्ती के लिए जुलाई में रिक्त पदों को घोषित होना था। बेरोजगार युवक बेसब्री से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन रेलवे बोर्ड ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

रेलवे बोर्ड के उप निदेशक स्थापना रवि शेखर ने आरआरसी इलाहाबाद को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। रवि ने कहा है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में कई कठिनाइयां आ रही थीं। खर्च भी ज्यादा था। खर्च को रोकने और व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब अगली भर्ती जुलाई 2015 में होगी।

आरआरसी चेयरमैन संजीव सिन्हा ने भी माना कि मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में एक पैनल खत्म होने के पहले ही दूसरी भर्ती शुरू हो जाती है। इससे होने वाली दिक्कतों को देखते हुए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके आदेश मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed