GNIOT कॉलेज में सम्पन्न हुआ सफलता टॉक का शानदार प्रोग्राम, कार्यक्रम के शुभारंभ में मौजूद रहीं कई हस्तियां
जीएनआईओटी इंस्टीटयूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में छात्रों के लिए ऐडटेक कंपनी सफलता ने एक खास टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों में उनके करियर के प्रति जागरूक करना और संभावनाओं को भुनाने के गुर सिखाना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड प्रोफेशनल स्टडीज में सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए गए सफलता टॉक प्रोग्राम का शानदार समापन हुआ। इस मौके पर कॉलेज के प्रशासन के अलावा अन्य सभी फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सफलता डॉट कॉम के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर साजन सैमुअल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में जीएनआईओटी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कविता हेमंत ने विवेकानंद जी की तस्वीर भेंट करते हुए साजन सर का सम्मान किया। गौरतलब है कि सफलता डॉट कॉम आज के समय में युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार हासिल करने में एक महनीय भूमिका अदा कर रहा है। एडटेक की कतार में सफलता बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ता हुआ प्लेटफॉर्म है। इस पूरे प्रोग्राम को देखने के लिए यूट्यूब पर जाकर सफलता टॉक का ऑफिशियल चैनल सबस्क्राइब करें या इस safalta talk लिंक पर क्लिक करें।
सैमुअल सर ने सक्सेस होने के बताए ये नियम
कार्यक्रम में मुख्य स्पीकर के रूप में सफलता के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर साजन सैमुअल सर ने जीवन में किसी भी व्यक्ति को सफल होने के दस नियम बताए हैं। जो इस प्रकार हैं।
व्यक्ति को समय के साथ परिवर्तनशील होना चाहिए।
भविष्य की ओर उन्मुख होकर विचार करना।
असफलता मिलने पर घबराए नहीं बल्कि उससे सीख लेकर पुन: प्रयास करें।
एक अच्छे बिजनेसमैन को अपने प्रतिस्पर्धी पर हमेशा नजर बनाए रखनी चाहिए।
हमेशा धैर्य के साथ बड़े निर्णय लेना चाहिए।
हम अनुभव से नहीं बल्कि बुरे अनुभवों से ज्यादा सीखते हैं।
जीवन समस्यों को सॉल्व करने के लिए बल्कि अच्छे रंग भरने के लिए है।
कोई भी चीज परफेक्ट्स नहीं हो सकती है। फिर चाहे वो समय हो या ऑपर्टूनिटी।
जीवन में अपने आपको बेहतर सिद्ध करने के लिए कभी भी दूसरा मौका नहीं मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समयNDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।