फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSSB Recruitment 2022 GPSSB is inviting application for panchayat secretary posts sarkari naukri

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में ग्राम पंचायत सचिव के हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 06 Feb 2022 06:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 06:23 PM IST
सार

GPSSB Recruitment 2022: ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2022 को शुरू की गई थी। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
GPSSB Recruitment 2022 GPSSB is inviting application for panchayat secretary posts sarkari naukri
GPSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GPSSB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने ग्राम पंचायत सचिव के 3,437 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in या ojas.gujarat.gov.in पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022: 15 फरवरी तक करें आवेदन
ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2022 को शुरू की गई थी। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 को निर्धारित की है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या इसके समानांतर कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास में कंप्यूटर, हिंदी और गुजराती भाषा का भी ज्ञान होना आवश्यक है। 

विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022: जरूरी आयु-सीमा

सामान्य श्रेणी के लिए - न्यूनतम 18 और अधिकतम 36 वर्ष
ओबीसी श्रेणी के लिए- न्यूनतम 18 और अधिकतम 39 वर्ष
एससी, एसटी श्रेणी के लिए- न्यूनतम 18 और अधिकतम 41 वर्ष

GPSSB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के लिए - 100 रुपये
अन्य श्रेणी के लिए - कोई शुल्क नहीं

GPSSB Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in या ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

4. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

5. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed