फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSE AE Recruitment 2024: Gujarat Commission recruitment for Engineer and other posts, apply till 31st August

GPSE AE Recruitment 2024: गुजरात आयोग ने निकाली अभियंता समेत अन्य पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक आवेदन का मौका

Thu, 15 Aug 2024 09:27 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 15 Aug 2024 09:27 AM IST
सार

GPSE AE Recruitment 2024: जीपीएस द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के पद समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
GPSE AE Recruitment 2024: Gujarat Commission  recruitment for Engineer and other posts, apply till 31st August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GPSE AE Recruitment 2024: गुजरात लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक इंजीनियर, क्लास-2, गांधीनगर नगर निगम क्लास-2 की भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार  31 अगस्त तक इसके लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गुजरात लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता, वर्ग-2 के लिए विस्तृत सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक अभियंता, वर्ग-2 के पदों के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन


आवश्यक मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम द्वारा उसके तहत स्थापित या निगमित किसी भी विश्वविद्यालय या अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त या डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किसी शैक्षणिक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना चाहिए। साथ ही निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान के साथ गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान
सहायक अभियंता के पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को जीएमसी सेवा में 44,900 से 1,42,400 रुपये का वेतनमान देय होगा।

जीपीएससी सहायक अभियंता 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों आधिकारकि वेबसाइट इस तरह आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निम्न चरणों का पालन करें। 

चरण 1ः आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं।
चरण 2ः होमपेज पर जीपीएससी भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3ः आवश्यक विवरण जमा करें।
चरण 4ः अपना पंजीकरण कर आवेदन जमा करें।
चरण 5ः आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
चरण 6ः भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed