फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSC DSO Recruitment 2025: Registration window Open for Deputy Section Officer and Mamlatdar Posts

Govt Job: यहां निकली डिप्टी सेक्शन ऑफिसर की कई नौकरियां; ग्रेजुएट्स के लिए मौका! सैलरी 1,26,600 रुपये तक

Fri, 27 Jun 2025 03:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Jun 2025 03:30 PM IST
सार

GPSC DSO Recruitment 2025: अगर आप स्नातक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है। गुजरात ने DSO और डिप्टी मामलतदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।  

विज्ञापन
GPSC DSO Recruitment 2025: Registration window Open for Deputy Section Officer and Mamlatdar Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

GPSC Recruitment 2025: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने डिप्टी सेक्शन ऑफिसर (DSO) और डिप्टी मामलतदार के पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 102 रिक्त पदों को भरना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए। या फिर, UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से की गई डिग्री भी मान्य होगी।
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी चलेगी।
  • कंप्यूटर ज्ञान: अभ्यर्थी को कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी (Basic) ज्ञान होना चाहिए, जैसा कि गुजरात सिविल सेवा नियमों में बताया गया है।
  • भाषा ज्ञान: अभ्यर्थी को गुजराती और/या हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।

अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

अगर कोई अभ्यर्थी स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहा है या उसका रिजल्ट आना बाकी है, तो वह भी आवेदन कर सकता है। लेकिन मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख से पहले उसे डिग्री पास कर लेनी होगी और प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल श्रेणी (General Category) के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार शुल्क में छूट मिलेगी।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप से पांच वर्षों तक 49,600 रुपये प्रति माह का फिक्स वेतन दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 39,900 से 1,26,600 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed