फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSC Answer Key 2022 Released for various posts of state services know how to check it here sarkari result

GPSC Answer Key 2022: गुजरात पीएससी ने जारी की राज्य सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां चेक करें

Tue, 31 May 2022 09:38 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 31 May 2022 09:38 AM IST
सार

GPSC Answer Key 2022: गुजरात लोक सेवा आयोग इससे पहले 3 जनवरी, 2022 को सहायक प्रबंधक/सहायक निदेशक, वर्ग-2, सामान्य राज्य सेवा परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी यानी की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी।

विज्ञापन
GPSC Answer Key 2022 Released for various posts of state services know how to check it here sarkari result
GPSC Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GPSC Answer Key 2022: गुजरात लोक सेवा आयोग  (GPSC) ने सहायक प्रबंधक/सहायक निदेशक, वर्ग-2, सामान्य राज्य सेवा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया, वे अंतिम उत्तर कुंजी को गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी आपको पीडीएफ के रूप में मिलेगी। इसे सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड किया जा सकेगा।  

विज्ञापन

GPSC Answer Key 2022: अंतरिम उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
गुजरात लोक सेवा आयोग इससे पहले 3 जनवरी, 2022 को सहायक प्रबंधक/सहायक निदेशक, वर्ग-2, सामान्य राज्य सेवा परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी यानी की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर 10 जनवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। हालांकि, अंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधी नहीं प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GPSC Answer Key 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
गुजरात लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए परिणाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी को उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया है। अब आयोग इस उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम की भी घोषणा जल्द ही करेगा। 

विज्ञापन

GPSC Answer Key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी का लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर उत्तर का मिलान करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed