फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs of high salary

73 हजार रुपए तक सैलरी की नौकरी, यहां भरें फॉर्म

Sun, 16 Aug 2015 12:31 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
govt jobs of high salary

भारत सरकार, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड ने जीएम, डीजीएम, एजीएम, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिसर व अन्य पदों पर नियुक्ति करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों की कुल संख्या 35 है। शैक्षिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अनुभव 1 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक (पदानुसार अलग-अलग) मांगा गया है। इन निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष एवं अधिकतम आयु 52 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


कुल 35 पदों में सामान्य वर्ग के 28 पद, पिछड़ा वर्ग के 4 पद, एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के क्रमश: 2 एवं 1 पद शामिल हैं। इन विभिन्न पदों पर चुने गए आवेदकों को न्यूनतम 11,500 रुपये से 73,000 रुपये तक प्रतिमाह पदों के अनुसार अलग-अलग दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 सितंबर

govt jobs of high salary

उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार संबधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। विधिवत रूप से भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट को निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

इन पदों पर केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन पात्र हैं। उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक ऑनलाइन साक्षात्कार एवं उसके पश्चात् व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया गया जाएगा।

इन निर्धारित पदों पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख एवं समय 11 सितंबर, 2015 सांय 4 बजे तक है। आवेदक किसी भी अन्य जानकारी के लिए 'एचआर डिवीजन (एचआर), ईईएसएल(0120-4908000)' पते पर संपर्क या संबंधित वेबसाइट www.eeslindia.org पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed