10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, डाक विभाग में हो रही हैं भर्तियां
Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग युवाओं को नौकरी का बेहतरीन मौका दे रहा है। जो उम्मीदवार डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ओडिशा डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर होने जा रही हैं। आवेदक 30 सितंबर, 2020 तक आवेदन को पूरी कर सकते हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 सितंबर, 2020
पंजीकरण जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या:
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 2060 पद
ऐसे करें आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.appost.in/gdsonline/Home.aspx पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 30 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।