फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in election commision

इलेक्शन कमीशन में बड़ी भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से नौकरी

Sat, 21 May 2016 07:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 07:53 AM IST
सार

  • चयनित उम्मीदवारों को 75,000 रुपये तक प्रतिमाह
  • ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे सभी आवेदन
  • आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 23 मई 2016

विज्ञापन
govt jobs in election commision
सैलरी भी है शानदार - फोटो : getty images

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग, दिल्ली ने विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में टीम लीडर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सिस्टम इंजीनियर और नेटवर्क इंजीनियर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्य‌र्थियों के पास तकनीकी क्षेत्र से न्यूनतम स्नातक डिग्री व पदों के अनुसार अन्य निर्धारित योग्यता एवं अनुभव का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के नियमानुसार निर्धारित किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 75,000 रुपये और 45,000 रुपये प्रतिमाह (पदों के अनुसार अलग-अलग) दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

govt jobs in election commision
व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन - फोटो : getty
इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के‌ अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'इलेक्‍शन कमीशन ऑफ इंडिया, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली-110001' के पते पर भेज दें।

इन पदों पर आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 23 मई, 2016 है। विज्ञापित पदों पर अभ्य‌र्थियों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 01 वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ईसीआई की अधिकारिक वेबसाइट www.eci.nic.in का अवलोकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed