{"_id":"56d9a8244f1c1bb4048b4887","slug":"govt-jobs-for-personal-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, सैलरी भी बढ़िया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, सैलरी भी बढ़िया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 08:52 PM IST
सार
- पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
- 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य
- 9,200-22,400 रुपये तक वेतनमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राइट्स लिमिटेड, गुड़गांव ने पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट (एचआर) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 मार्च, 2016 से की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के तौर पर पर्सनल असिस्टेंट/ स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। अन्य योग्यता के तौर पर अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की शार्टहैंड गति एवं जूनियर असिस्टेंट के पदों पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट एवं हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होना अनिवार्य है।
इसके साथ उम्मीदवारों का एमएस-ऑफिस में दक्ष होना भी आवश्यक है। वेतनमान के तौर पर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर को 9,200-22,400 रुपये एवं जूनियर असिस्टेंट (एचआर) को 7,300-17,800 रुपये दिए जाने प्रावधान है।
विज्ञापन
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें। विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'असिस्टेंट मैनेजर (पी)/रिक्रूटमेंट, राइट्स लिमिटेड, राइट्स भवन, प्लॉट नंबर-1, सेक्टर-29, गुड़गांव (हरियाणा)-122001' के पते पर भेजें। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित एवं कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तारीख 24 फरवरी, 2016 है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 09 मार्च, 2016 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.rites.com पर लॉगऑन करें।