12वीं पास के लिए क्लर्क की नौकरी, सैलरी भी दमदार
बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी, लखनऊ (बीएसआईपी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 13 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या समकक्ष परीक्षा और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग और 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग की गति का होना आवश्यक है।
इन पदों पर स्नातकों और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को चयन में वरीयता दी जाएगी। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये ग्रेड पे 1,900 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार बीएसआईपी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी, लखनऊ' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को शुल्क मुक्त रखा गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक बीएसआईपी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsip.res.in/ पर लॉग ऑन करें।