फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs for 10th pass in bhel

BHEL में 10वीं पास की भर्ती, 275 पद खाली

Fri, 04 Mar 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 03:39 PM IST
सार

  • BHEL में कुल 275 पदों पर भर्ती
  • शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और समकक्ष ट्रेड में आईटीआई
  • आयु सीमा न्यूनतम 18 से अधिकतम 27 वर्ष

विज्ञापन
govt jobs for 10th pass in bhel
BHEL में नौकरी

विस्तार

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कुल 275 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित रिक्तियों के तहत फिटर, टर्नर, मशीन‌िष्ट, वैल्डर, इलैक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन, मैकेनिकल, पैटर्न मेकर, फोर्जर एंड हीट ट्रीटर और फाऊंड्रीमैन पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर हाईस्कूल और समकक्ष परीक्षा और उत्तीर्ण और समकक्ष ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम 18 से अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान ‌किया गया है।
विज्ञापन


उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन के सभी चरणों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट को सभी दस्तावेजों के साथ सलंग्न कर 'वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.-भर्ती) कक्ष सं. 29, मानव संसाधन विभाग मुख्य प्रशासनिक भवन, बीएचईएल, हीप रानीपूर, हर‌िद्वार, उत्तराखंड-249403' के पते पर साधारण डाक से भेजें।


उम्मीदवारों का चयन ल‌िखित परीक्षा और साक्षात्कार या केवल साक्षात्कार के आधार पर किया  जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमेटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://careers.bhelhwr.co.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed