फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs at post of teacher

300 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती, ऑनलाइन भरें फॉर्म

Sat, 10 Oct 2015 03:44 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
govt jobs at post of teacher

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने 329 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोशिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता विषयों के अनुसार निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुभव की मांग की गई है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर

govt jobs at post of teacher

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 300 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

अनुसूचित जाति/ जनजाति, शारीरिक रूप से अक्षम और महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2015 है।

आवेदकों के चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed