फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt job in gorakhpur technical university

टीचिंग में शानदार नौकरी, 65 हजार है वेतन

Mon, 13 Apr 2015 08:18 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
govt job in gorakhpur technical university

मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, (एमएमएमयूटी) गोरखपुर ने रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। रिक्त पदों की कुल संख्या 43 हैं जिनमें प्रोफेसर के 13 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 19 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता व अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए पद से संबंधित विषय में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी/नेट की डिग्री का होना आवश्यक है।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 15,600 रुपये से 67,000 रुपये तक (ग्रेड पे-6,000 से 10,000 रुपये) देने का प्रावधान किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

govt job in gorakhpur technical university

विज्ञापित पदों के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 500 रुपये व अन्य वर्गों के आवेदकों के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 'रजिस्‍ट्रॉर, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर' के नाम से जमा किया जाएगा।

आवदेक निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों और निर्धारित डीडी के साथ केवल स्पीड पोस्ट के जरिए 'रजिस्‍ट्रॉर, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर-273010 (उत्तर प्रदेश) के पते पर भेजें। आवेदन पत्र के निर्धारित पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 19 मई, 2015 है।

आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए ‌आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed