फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Government jobs sarkari naukri 2020 know Where are the jobs for Candidates

यहां निकली हैं नौकरियां, 18 सितंबर से पहले जरूर कर लें आवेदन

Mon, 31 Aug 2020 10:40 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 31 Aug 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Government jobs sarkari naukri 2020 know Where are the jobs for Candidates
जॉब्स - फोटो : Social Media

नौकरी खोज रहे लोगों के लिए नेशनल हाउसिंग बैंक में कई रिक्तियां निकली हैं। यहां स्नातक अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर रखी गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना को भलीभांती पढ़ने के बाद इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.. 

विज्ञापन


 

नेशनल हाउसिंग बैंक में असिस्टेंट मैनेजर (स्केल - I) के पदों पर 16 रिक्तियां निकली हैं। जिनमें एससी वर्ग के लिए चार, ओबीसी के लिए तीन, ईडब्ल्यूएस के लिए तीन और जनरल अभ्यर्थियों के लिए छह पद हैं। इन नौकरियों के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक मांगा गया है। जनरल अभ्यर्थियों के स्नातक में 60 फीसदी अंक और SC/ST के लिए 55 फीसदी अंक होने चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौकरियों के लिए 21 से 30 साल की आयु सीमा मांगी गई है । एससी, एसटी वर्ग को आयु में पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी। इन पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। इन पदों पर ऑनलाइन परीक्षा -अक्टूबर- नवंबर में होगी और इससे दस दिन पहले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा।

यहां पढ़ें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed