फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in power grid, apply now

पॉवर ग्रिड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Fri, 13 Feb 2015 09:05 AM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
government jobs in power grid, apply now

पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 71 है। इन पदों में फील्ड इंजीनियर के 21 पद व फील्ड सुपरवाइजर के 50 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। फील्ड इंजीनियर के लिए बीई/ बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग में डिग्री तथा फील्ड सुपरवाइजर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 29 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे करे सकते हैं आवेदन

government jobs in power grid, apply now

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। विज्ञापित पदों में फील्ड इंजीनियर के लिए 300 रुपये और फील्ड सुपरवाइजर के लिए 200 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट 'पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड' नई दिल्ली के नाम से जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। विज्ञापित पदों के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2015 है।

पूर्णरूप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट संबंधित सभी शैक्षिक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'द  एडवरटाइजर (PG), पोस्ट बॉक्स नं. 9279, कृष्णा नगर हेड पोस्ट ऑफिस, दिल्ली-110051' पर दिनांक 27 फरवरी, 2015 तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.powergridindia.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed