फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in education department.

शिक्षा विभाग में 1 हजार पदों पर भर्ती

Wed, 14 Jan 2015 09:14 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
government jobs in education department.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए विभिन्न विषयों में लेक्चरर के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 1070 निर्धारित की गई है। इन पदों में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिंदी साहित्य, इतिहास, पुस्तकालय विज्ञान, दर्शन शास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र, चित्रकला व अन्य विषयों के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) व नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की हो, निर्धारित की गई है। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2015 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करे सकते हैं आवदेन,जानिए

government jobs in education department.

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा अजमेर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जायेगी। ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in./या http://rpsconline.rajasthan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed