फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Government jobs 2020 sarkari naukri 2020 know about government jobs in india

Sarkari Naukri: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए 

Wed, 07 Oct 2020 05:14 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 07 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Government jobs 2020 sarkari naukri 2020 know about government jobs in india
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको पांच नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप कोरोना महामारी के वक्त में जॉब पा सकते हैं। ये नौकरियां लेखा लिपिक के पदों से लेकर सहायक समीक्षा अधिकारी एवं मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन


#1. 
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लेखा लिपिक के पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। यहां 102 लेखा लिपिक पदों के लिए वैकेंसी हैं, जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 27,200 रुपये से लेकर 86100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी  https://www.upenergy.in/ पर आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। बता दें कि इन नौकरियों के लिए 21 से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट) व अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

#2.  उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। यहां असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर पद के लिए 23 रिक्तियां निकली हैं, जिनमें अभ्यर्थियों की उम्र 21 से लेकर 40 वर्ष के बीच मांगी गई है। इन नौकरियों में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगा। बता दें कि इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-7 के हिसाब से वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

#3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख में अब सिर्फ एक ही दिन बचा है। यहां मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, डाटा ट्रेनर, डाटा ट्रांसलेटर, सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर और रिस्क स्पेशलिस्ट जैसे विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्तूबर है। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

#4. बिहार लोक सेवा आयोग ने सूबे के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 126 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष मांगी गई है। जबकि,  अधिकतम उम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवार को  57700 रुपये लेवल- 10 का वेतनमान मिलेगा। अभ्यर्थी www.bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 

#5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन का आखिरी मौका 7 अक्तूबर है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।

विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed