उत्तर प्रदेश में स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन सभी पदों पर निर्धारित 21 वर्ष वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। आवेदित उम्मीदवारों के आयु की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की जाएगी।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.upsevamandal.org पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व ओबीसी वर्ग को 500 रुपये जमा करने होंगे।
एससी, एसटी व निःशक्तजनों को शुल्क के तहत 200 रुपये जमा करने का प्रावधान है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2016 और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2016 हैं।
उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगा। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.upsevamandal.org से संपर्क करें।