Goa Police Recruitment 2021 Notification: पुलिस के 775 पदों पर निकालीं भर्तियां, यहां देखिए डिटेल्स
Goa Police Recruitment 2021 Notification: गोवा पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पुलिस कांस्टेबल के 775 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट Citizen.goapolice.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुलिस कांस्टेबल (सशस्त्र पुलिस), फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 775 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट Citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित प्रारूप में 8 नवंबर है। चयनित आवेदकों को 19,900 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।
पदों का विवरण
कुल पद - 774
- पुलिस कांस्टेबल - 734 पद
- मेस सर्वेंट - 14 पद
- फार्मासिस्ट - 6 पद
- लोअर डिवीजन क्लर्क - 5 पद
- नाई - 4 पद
- धोबी - 3 पद
- नर्सिंग असिस्टेंट - 3 पद
- स्वीपर - 2 पद
- लेबोरेटरी टेक्निशियन - 2 पद
- स्टेनोग्राफर - 2 पद
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 12 अक्तूबर, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 8 नवंबर, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के लिए, उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
अन्य जानकारियां
- कैसे करें आवेदन - उम्मीदवार पुलिस मुख्यालय, पणजी गोवा, मापुसा पुलिस स्टेशन, बिचोलिम पुलिस स्टेशन, पोंडा पुलिस स्टेशन, करचोरम पुलिस स्टेशन, मडगांव पुलिस स्टेशन और वास्को पुलिस स्टेशन में खोले गए काउंटर पर अन्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं।
- योग्यता - प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- आयु सीमा - अलग-अलग पदों के लिए अलग सीमा निर्धारित की गई है।
- चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।