UPSSSC Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती की परीक्षा में आएंगे सामान्य ज्ञान के सवाल, इस तरह के प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 19 जून को यह परीक्षा आयोजित की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 8,085 पदों पर हो रही राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही उनके पीईटी में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस एग्जाम में सामान्य हिन्दी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्राम्य समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस आर्टिकल में सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण सवाल साझा किए गए हैं। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अभ्यास कर लेना चाहिए। साथ ही भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
इन सवालों को कर लें तैयार
1. परिवर्ती पूंजी का उदाहरण है ?
उत्तर. कच्ची सामग्री।
2. राजस्थान के शुष्क क्षेत्र में गठित मिट्टी है?
उत्तर. रेगिस्तानी मिट्टी।
3. नूरजहां का असली नाम क्या था?
उत्तर. मेहरुन्निसा।
4. उत्कृष्ट नस्ल का गेहूं कौन-सा है?
उत्तर. लर्मारोजा ।
5. ‘हरारे’ राजधानी है?
उत्तर. जिम्बाब्वे की ।
6. पत्तियों का हरा रंग किसके कारण होता है?
उत्तर. क्लोरोफिल ।
7. गुरुशिखर क्या है?
उत्तर. अरावली का उच्चतम शिखर।
8. म्यांमार की ‘नयी प्रशासनिक राजधानी’ का नाम क्या है?
उत्तर. पैनमाना ।
9. भारत में परिवहन का सबसे सस्ता माध्यम है?
उत्तर. रेल मार्ग ।
10. ‘डांडिया’ एक लोकप्रिय नृत्य है?
उत्तर. गुजरात का ।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।