{"_id":"603e5cc04c772e49bc3e3a24","slug":"first-time-chhattisgarh-police-hire-13-transgenders-as-constables","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः पहली बार 13 ट्रांसजेंडर बने सिपाही, 395 युवाओं का भी हुआ चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
छत्तीसगढ़ः पहली बार 13 ट्रांसजेंडर बने सिपाही, 395 युवाओं का भी हुआ चयन
Tue, 02 Mar 2021 09:34 PM IST
संजीव कुमार झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा में पहली बार 13 ट्रांसजेंडरों ने भी अपना दम दिखाया है। रायपुर रेंज के पांच जिलों की 4 साल बाद हुई परीक्षा में 395 युवाओं समेत 13 ट्रांसजेंडरों का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
सभी चयनित लोगों का इसी महीने मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दी जाएगी और फिर इसके बाद सभी को प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। रायपुर में जिन युवाओं को सिपाही के तौर पर चुना गया है, उनमें सामान्य सिपाही के अलावा 46 ड्राइवर, 19 कुक व एक सहायक आरक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अजय यादव ने बताया कि 395 लोगों की जो सूची जारी की गई है, वह अंतिम सूची है। इसमें 317 युवक, 71 युवती और 13 ट्रांसजेंडर है।
बता दें कि इससे पहले अब तक, भारत में केवल दो ट्रांसजेंडर पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई थी। एक तमिलनाडु में, दूसरा राजस्थान में। वहीं बिहार सरकार ने भी हाल ही में पुलिस बल में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
11 हजार ने दिया था टेस्ट परीक्षा
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में सिपाही भर्ती का आवेदन निकला था। पांचों रेंज में इसकी भर्ती होनी थी। 2018 सिपाही भर्ती में शारीरिक दक्षता पास करने के बाद लिखित परीक्षा ली गई थी, जिसमें 55 हजार अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। रायपुर रेंज के 11 हजार लोगों ने परीक्षा पास किया था। उन्हें ही शारीरिक जांच के लिए बुलाया गया था। लगभग नौ हजार लोग इसमें शामिल हुए थे।