{"_id":"66f68f8908480d51590e2088","slug":"final-answer-key-of-transport-cgpsc-2023-si-exam-released-exam-was-held-on-1st-sept-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGPSC 2023: ट्रांसपोर्ट एसआई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 1 सितंबर को हुआ था एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CGPSC 2023: ट्रांसपोर्ट एसआई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 1 सितंबर को हुआ था एग्जाम
Fri, 27 Sep 2024 04:27 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:27 PM IST
सार
CGPSC 2023: ट्रांसपोर्ट एसआई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 1 सितंबर को हुआ था एग्जाम
विज्ञापन
Answer Key प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) ने परिवहन उप निरीक्षक (टेक) 2023 भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इसी उत्तर कुंजी के आधार पर ही परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। सीजीपीएससी कुल 15 उप निरीक्षक (टेक) रिक्तियों को भरेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ एसआई उत्तर कुंजी नोटिस
- फोटो : https://psc.cg.gov.in/index.htm
चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ आयोग ( CGPSC ) ने परिवहन उप निरीक्षक (टेक) 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ आयोग ( CGPSC ) ने परिवहन उप निरीक्षक (टेक) 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
परिवहन एसआई (टेक) अंतिम उत्तर कुंजी इन चरणों को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।- आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ट्रांसपोर्ट एसआई (टेक) अंतिम उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।