फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FCI Recruitment 2022: To improve salary department, up to one lakh minutes-safalta

FCI Recruitment 2022 : खाद्य विभाग में हो रहीं हैं हजारों पदों पर भर्तियां, एक लाख रुपए तक मिलेगा वेतन

Fri, 09 Sep 2022 02:00 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 02:00 PM IST
सार

भारतीय खाद्य निगम ने 5000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एफसीआई ने इंस बंपर का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 सितंबर से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्तूबर 2022 तक फार्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन
FCI Recruitment 2022: To improve salary department, up to one lakh minutes-safalta
एफसीआई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास भारतीय खाद्य निगम (FCI) में आवेदन करने का सुनहरा मौका है। एफसीआई ने कैटेगरी-ग्रेड-3 के तहत करीब 5000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए निगम की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जोकि 5 अक्तूबर 2022 तक चलेगी। यह भर्तियां नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन के खाली पदों को भरने के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए एफसीआई की वेबसाइट पर विजिट कर लें। वहीं अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रहे Current Ebook Course - Download Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या है पदों का विवरण

फूड कार्पोरेशन की ओर से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में जूनियर इंजीनियर, स्टेनो ग्रेड-3 और एजी-3 जनरल, एकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो, हिंदी समेत कई अन्य पदों के लिए हैं। सबसे अधिक 2388 वैकेंसी नॉर्थ जोन में हैं। साउथ जोन में 989, ईस्ट जोन में 768, वेस्ट जोन में 713 और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 वैकेंसी हैं। 

विज्ञापन

वेतनमान कितना होगा

इस भर्ती के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को जहां जेई पद के लिए मासिक सैलरी 34000 से लेकर 103400 दी जाएगी। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड -2 – के लिए 30500 से 88100 रुपए प्रतिमाह मिलेगी। इसके अलावा एजी ग्रेड -3 कैटेगरी पद पर चयनित होने वाले युवाओं को 28200 से  79200 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भारतीय खाद्य निगम की वेबसाइट पर विजिट कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed