फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FCI Recruitment 2021 FCI Haryana will start Recruitment on 380 posts of Watchman, know about the application process

FCI Recruitment 2021: एफसीआई हरियाणा ने वॉचमैन के 380 पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Tue, 19 Oct 2021 05:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 05:04 PM IST
सार

FCI Recruitment 2021: इस भर्ती के लिए आवेदक को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
FCI Recruitment 2021 FCI Haryana will start Recruitment on 380 posts of Watchman, know about the application process
FCI Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने वॉचमैन के 380 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती हरियाणा राज्य के विभिन्न डिपो और कार्यालयों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदक को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in पर जाकर एफसीआई की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 20 अक्तूबर 2021 से होगी और 19 नवंबर 2021 को बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन


एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया वॉचमैन के लिए आवेदन की शुरुआत- 20 अक्तूबर, 2021
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया वॉचमैन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि- 19 नवंबर, 2021

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया वॉचमैन भर्ती की महत्वपूर्ण बातें

1. कुल पदों की संख्या- 380
2. जनरल वर्ग- 178
3. एससी- 72
4. ओबीसी- 102
5. ईडब्ल्यूएस- 38
6. वेतन- 23 हजार से 64 हजार तक
7. शैक्षणिक योग्यता- 8वीं पास 
8. जो पहले सर्विसमेन रहे हों- 5वीं पास
9. उम्र सीमा- 18 से 25 साल के बीच
 
एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती 2021: चयन प्रक्रिया के बारे में जानिए
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और एक शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 120 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, रिजनिंग और अंग्रेजी के प्रश्न होंगे। परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी।
विज्ञापन


एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती 2021 के लिए कैसे आवेदन करें 
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 अक्तूबर से 19 नवंबर, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को ऑनलाइन या एसबीआई ई-चलान के माध्यम से 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed