फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Exam Date of RRB NTPC 5th Phase: Railway recruitment board will conduct non technical popular category 5th phase exam from 4 march

RRB NTPC Exam Date: रेलवे बोर्ड ने एनटीपीसी के पांचवें चरण की परीक्षा तारीखों का किया एलान

Tue, 23 Feb 2021 09:54 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Exam Date of RRB NTPC 5th Phase: Railway recruitment board will conduct non technical popular category 5th phase exam from 4 march
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Railway Recruitment Board (RRB) released exam date of RRB NTPC 5th Phase : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के 5वें चरण की परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आधिसूचना के अनुसार पांचवे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) विभिन्न जोन में 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 21 और 27 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएंगी। तकरीबन 19 लाख अभ्यर्थी यह परीक्षा देने जा रहे हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि, परीक्षा केंद्र और एग्जाम पैटर्न के बारे में जानने के लिए इस खबर को विस्तार से पढ़ें। 

विज्ञापन

आवेदक अपनी परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले तक ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, तत्पश्चात एडमिट कार्ड पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटाे लगा कर रख लें। वहीं परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी आप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 23 फरवरी, 2021 को शाम 7 बजे के बाद देख सकते हैं। बता दें कि आपने जिस जोन की रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन जमा किया है, उसी वेबसाइट से परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम पैटर्न - सीबीटी 1 की परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए केवल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें मैथेमैटिक्स विषय से 30 सवाल, जनरल अवेयरनेस से 40 सवाल और इंटेलिजेंस व रीजनिंग से 30 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यह परीक्षा 15 भाषाओं - हिंदी, असमिया, कन्नड़, कोंकणी, मराठी, उर्दू, तमिल आदि में आयोजित की जाएगी। 

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri - राजस्थान राज्य पावर कंपनियों में 2370 पदों हेतु स्नातक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed