फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Recruitment 2022 Employees State Insurance Corporation released notification for the recruitment on 3847 posts of mts, udc and stenographer, know how to apply here, sarkari naukri

ESIC Recruitment 2022: इस विभाग में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

Wed, 29 Dec 2021 08:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Dec 2021 08:14 PM IST
सार

ESIC Recruitment 2022: ईएसआईसी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
ESIC Recruitment 2022 Employees State Insurance Corporation released notification for the recruitment on 3847 posts of mts, udc and stenographer, know how to apply here, sarkari naukri
ESIC Recruitment 2022 - फोटो : ESIC

विस्तार

ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती का विवरण
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 3847 हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। 
विज्ञापन


कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 15 फरवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए विभिन्न पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं।

1. अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) के लिए जरूरी योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और ऑफिस सूट, डेटाबेस के उपयोग और कंप्यूटर का ज्ञान।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी योग्यता-  किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बारहवीं में उत्तीर्ण और  कंप्यूटर टाईपिंग की जरूरी स्पीड।

3. मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए जरूरी योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

आयु सीमा 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार है


1. अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) और स्टेनोग्राफर के लिए आयु सीमा- 18 वर्ष न्यूनतम और 27 वर्ष अधिकतम।

2. मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए आयु सीमा- 18 वर्ष न्यूनतम और 25 वर्ष अधिकतम।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

ESIC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एससी, एसटी,  पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed