इक धानी चुनर के साथ में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!
साजन ने दिया सौग़ात में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
नज़रें मिलीं साजन से जब झुक गई मिरी नज़र!
दिया पहली मुलाक़ात में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
पिया ने दिया इन गरजते हुए बादलों के बीच!
सावन की तूफ़ानी रात में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
धड़कते हुए हर इक दिल में ये तूफ़ान उठाऍंगे!
लरज़ते हुए जज़्बात में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
तू फ़रमाइश तो कर साजन आ के ख़ुद पहनाऍंगे!
अपने हाथों से तिरे हाथ में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
शर्म से सिले होंट सजनी के कुछ कह न पाऍंगे!
तब बोल उठेंगी बरसात में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
जैसे ख़ुशबू और सुमन वैसे ही तन-मन का मिलन!
टूटीं 'परवेज़' सुहाग-रात में हरे काॅंच की चूड़ियाॅं!!
- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X