{"_id":"5d5fa8b68ebc3e6c30658974","slug":"epfo-exam-result-2019-to-be-released-soon-check-at-epfindia-gov-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EPFO Result 2019 : प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का है इंतजार तो पढ़े ये खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
EPFO Result 2019 : प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का है इंतजार तो पढ़े ये खबर
Fri, 23 Aug 2019 02:20 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी विज्ञप्ति के तहत असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2019 को ली गई थी। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक EPFO असिस्टेंट के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक परिणाम तिथि के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन परीक्षार्थी अपने परिणाम को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट यानी epfindia.gov.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि वे उम्मीदवार जो ईपीएफओ सहायक प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, वही ईपीएफओ सहायक मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य होंगे। उम्मीदवारों के लिए कुल 280 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार ईपीएफओ सहायक प्रारंभिक परिणाम 2019 को नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर देख सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : सिर्फ एक इंटरव्यू और मिलेगी ECIL में नौकरी, अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
EPFO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड :
चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर ईपीएफओ सहायक प्रारंभिक परिणाम 2019 पर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : उम्मीदवार परिणाम का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : खुशखबरः उत्तर प्रदेश में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, जारी हुआ शेड्यूल
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।