फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Engineer recruitment 2020 government jobs in Assam Public service commission jobs

500 सरकारी पदों के लिए इंजीनियरों की भर्ती, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन

Sat, 25 Jul 2020 09:41 AM IST
Tanuja Yadav जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 25 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Engineer recruitment 2020 government jobs in Assam Public service commission jobs
jobs

कोरोना काल में घर बैठे लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतर मौका है। असम पब्लिक सर्विस कमीशन ने 500 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं, इसमें सरकार उम्मीदवारों को 1,10,000 रुपये का मासिक वेतन देगी।

विज्ञापन



असम सरकार ने इंजीनियर पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं, यहां आप 17 अगस्त 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2020 थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। यहां आवेदन करने के लिए आपकी आयु 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


यहां आवेदन करने के लिए आयु की गणना एक जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी। अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो असम पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकाले गए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीएससी जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2020

जूनियर इंजीनियर (सिविल)
पदों की संख्या - 344
वेतन - 14,000-60,500 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे - 8,700 रुपये प्रति माह

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)
पदों की संख्या - 222
वेतन - 30,000-1,10,000 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे - 12,700 रुपये प्रति माह

असिस्टेंट आर्किटेक्ट
पदों की संख्या - 11
वेतन - 30,000-1,10,000 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे - 12,700 रुपये प्रति माह

असम पब्लिक सर्विस कमीशन के पदों के लिए योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियर में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए
  • असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी जरूरी है
  • असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री का होना जरूरी है

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग - 250 रुपये
  • SC/ST/OBC/MOBC - 150 रुपये


इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए http://www.apsc.nic.in/advt_2020/03-2020_corrected_24June2020.pdf यहां क्लिक करें

भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है तो http://www.apsc.nic.in/misc_2019/Exam%20Recruitment%20Form_2019_Final_with%20EWS.pdf यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed