फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   EMRS Teaching-Non Teaching Recruitment City Slip 2025 out at nests.tribal.gov.in; Direct link here to download

EMRS City Slip 2025: ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 29 Nov 2025 10:45 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 10:45 AM IST
सार

EMRS Recruitment City Slip 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल ने 7267 पदों वाली भर्ती परीक्षा की के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
EMRS Teaching-Non Teaching Recruitment City Slip 2025 out at nests.tribal.gov.in; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

EMRS Teaching, Non Teaching Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल  टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को किया जाना है। संस्थान ने परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप के माध्यम से अपना परीक्षा शहर जान सकते हैं।

विज्ञापन


सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्ट वार्डेन, महिला स्टाफ, नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व लैब अटेंडेंट के कुल 7267 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

EMRS Teaching, Non Teaching Exam 2025 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा?

ईएमआरएस टीचिंग, नॉन टीचिंग भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।

EMRS Teaching, Non Teaching Staff Selection Process: चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेश के आधार पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 के लिए पात्र होंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा।

विज्ञापन

EMRS Exam City Slip 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले nests.tribal.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर EMRS Teaching, Non Teaching Exam City Slip 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed