फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ECL Recruitment 2022 Eastern Coalfields Limited invited application for Mining Sirdar posts sarkari naukri

ECL Recruitment 2022: ईसीएल में माईनिंग सरदार के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sun, 06 Feb 2022 07:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

ECL Recruitment 2022: इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
ECL Recruitment 2022 Eastern Coalfields Limited invited application for Mining Sirdar posts sarkari naukri
ECL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ECL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) ने माईनिंग सरदार के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हीं आयोजित की जाएंगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.easterncoal.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

ECL Recruitment 2022: 20 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते हीं जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ECL Recruitment 2022: 313 पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से ईसीएल द्वारा कुल 313 रिक्त पदों भर्तियां करेगी। भर्ती में श्रेणीवार पदों की संख्या निम्न हैं-: 

1. सामान्य श्रेणी के लिए रिक्त पदों की संख्या- 127
2. ईडब्ल्यूएस के लिए रिक्त पदों की संख्या- 30
3. ओबीसी के लिए रिक्त पदों की संख्या- 83
4. एससी वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 46
5. एसटी वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 23

विज्ञापन

ECL Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.easterncoal.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के टैब पर क्लिक करें।

3. अब माईनिंग सरदार भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

5. अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

6. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

7. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

8. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

9. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed