फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Eastern Railway Apprentice Recruitment 8th 10th Pass Candidates Can Apply For 2972 Posts Check Salary Eligibility Here

Railway Recruitment: ईस्टर्न रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी 2972 नौकरियां, आठवीं और 10वीं पास करें आवेदन

Thu, 05 May 2022 07:25 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 07:25 AM IST
सार

Eastern Railway Apprentice Recruitment : ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (आरआरसीईआर) की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Eastern Railway Apprentice Recruitment 8th 10th Pass Candidates Can Apply For 2972 Posts Check Salary Eligibility Here
आठवीं पास के लिए नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Eastern Railway Apprentice Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी पाने और सवैतनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (RRCER) की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 10 मई, 2022 को खत्म हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न अनुभागों में कुल 2,972 रिक्त पदों को भरा जाएगा।   

विज्ञापन

संभाग / कार्यशाला का नाम एवं पदों की संख्या

  1. हावड़ा डिवीजन : 659 पद
  2. लिलुआ कार्यशाला : 612 पद
  3. सियालदह डिवीजन : 297 पद
  4. कांचरापाड़ा कार्यशाला : 187 पद
  5. मालदा डिवीजन : 138 पद
  6. आसनसोल डिवीजन : 412 पद
  7. जमालपुर वर्कशॉप : 667 पद

 

ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2022 के पात्रता मापदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष 10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही एनसीवीटी/ एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। हालांकि, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन, वायरमैन, कारपेंटर और पेंटर (जनरल) पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा पास होना और एनसीवीटी /एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 

 

विज्ञापन

ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती की चयन प्रक्रिया

ईस्टर्न रेलवे की अपरेंटिस भर्ती 2022 के तहत एक इकाई के प्रशिक्षण स्लॉट के लिए उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के खिलाफ आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed