फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DU Meghdoot Hostel Recruitment 2024: Registration for cook and house keeper posts, apply here

DU Jobs 2024: डीयू के हॉस्टल में कुक-हाउस कीपर के पद पर चल रही है भर्ती; अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन

Fri, 01 Nov 2024 04:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 01 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

DU Meghdoot Hostel Recruitment 2024: डीयू मेघदूत हॉस्टल में कुक और हाउस कीपर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
DU Meghdoot Hostel Recruitment 2024: Registration for cook and house keeper posts, apply here
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University Meghdoot Hostel Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, डीयू मेघदूत हॉस्टल में कुक (Cook) और हाउस कीपर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (meghdoothostel.du.ac.in) के माध्यम से 9 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डीयू मेघदूत हॉस्टल में कुक के 2 और हाउस कीपर (फीमेल) के 1 पद को भरना है। 

शैक्षणिक योग्यता

  • डीयू मेघदूत हॉस्टल में कुक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। इसके अलावा, इंडियन और वेस्टर्न डिश बनाने का अनुभव भी होना चाहिए। 
  • वहीं हाउस कीपर पद के लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।


आयुसीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30/45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डिग्री/शैक्षिक योग्यता सर्टिफिकेट, एज प्रूफ, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन पदों के लिए टेस्ट/इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट, तिथि, टाइम और जगह दिल्ली विश्वविद्यालय और हॉस्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
वहीं अुनसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदावरों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed