फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment last for Nursing Officer, Pharmacist and others; Apply now at dsssb.delhi.gov.in for 1896 po

DSSSB: नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट सहित करीब 1900 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन; इस लिंक से तुरंत भरें फॉर्म

Wed, 13 Mar 2024 10:21 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 10:21 AM IST
सार

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, AYA, कुक और अन्य के करीब 1900 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि है। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment last for Nursing Officer, Pharmacist and others; Apply now at dsssb.delhi.gov.in for 1896 po
DSSSB Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) आज, 13 मार्च को फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, AYA, कुक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक एवं उम्मीदवार, जो अभी तक किसी कारण से फॉर्म नहीं भर पाएं हैं, वे आज हर हाल में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के द्वारा तकरीबन 1900 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के भर्ती अभियान का लक्ष्य फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, AYA, कुक और अन्य की कुल 1896 रिक्तियों को भरना है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • फार्मासिस्ट - 318 पद
  • नर्सिंग ऑफिसर - 1507 पद
  • संसाधन केंद्र समन्वयक - 12 पद
  • अया - 21 पद
  • कुक (पुरुष और महिला) - 32 पद
  • अनुवादक (हिंदी) - 2 पद
  • सेक्शन ऑफिसर (एचआर) - 4 पद


आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य विवरण जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना अवश्य देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

फार्मासिस्ट, एवाईए और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरणों का पालन करना होगा:

  • वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और प्रोफाइल बनाने के लिए फॉर्म पूरा करें।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed