फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   dsssb notification for examination.

DSSSB का फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर

Wed, 05 Nov 2014 12:54 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
dsssb notification for examination.

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पूर्व में जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को स्थगित करते हुए, नई अधिसूचना जारी की है। नई अधिसूचना में पीजीटी (इंजीनियरिंग, कृषि, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, भौतिकी, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत, समाजशास्त्र व अन्य) पद के लिए दो घंटे की अवधि की (टियर-प्रथम) परीक्षा बहु विकल्पीय प्रकार से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस परीक्षा में प्रत्येक सही प्रश्न का एक अंक होगा। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे। इसके अलावा डीएसएसएसबी की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं या उत्तर लेखों के पुनरमूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है। टियर-प्रथम की परीक्षा 30 नवंबर, 2014 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 से मध्याह्न 12:30 तक आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन

इस तरह से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

dsssb notification for examination.

डीएसएसएसबी की परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये जा चुके हैं। योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से अपने ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकता है।

डीएसएसएसबी की उपरोक्त परीक्षा के लिए यदि किसी उम्मीदवार को अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है तो वह बोर्ड कार्यालय के टेलीफोन नंबर 22379204/22370307 पर अथवा adsssb.delhi@nic.in पर 27 नवंबर, 2014 तक संपर्क कर सकता है।

टियर-प्रथम परीक्षा उम्मीदवारों के अल्पसूचीयन मात्र के लिए है तथा चयन टियर-द्वितीय में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा। टियर-द्वितीय परीक्षा के आयोजन तिथि की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ई-एडमिट कार्ड के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://dsssb.delhigovt.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed