DSSSB Recruitment 2022: डीएसएसएसबी में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्तियां, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DSSSB Recruitment 2022: सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी।
DSSSB Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई, 2022 तक निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
DSSSB Recruitment 2022: 168 पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में पदों का विवरण निम्न है-:
- असिस्टेंट आर्काइविस्ट, ग्रेड- I: 6 पद
- मैनेजर: 40 पद
- शिफ्ट इंचार्ज: 8 पद
- प्रोटेक्शन ऑफिसर: 23 पद
- डिप्टी मैनेजर: 3 पद
- पंप ड्राइवर / फिटर इलेक्ट्रिकल द्वितीय श्रेणी / इलेक्ट्रिक चालक द्वितीय श्रेणी / मोटरमैन / इलेक्ट्रिक मिस्त्री / एसबीओ: 68 पद
- फिल्टर सुपरवाइजर: 18 पद
- बैक्टीरियोलॉजिस्ट: 2 पद
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से इस भर्ती के लिए पदानुसार संबंधित क्षेत्र में योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार इसके योग्यता और आयु-सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन टीयर -1, टीयर -2 परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।