DSSSB Admit Card 2024 Out: डीएसएसएसबी वार्डर और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी; अभी यहां से करें डाउनलोड
DSSSB Admit Card 2024 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने डीएसएसएसबी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
DSSSB Admit Card 2024 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने डीएसएसएसबी परीक्षा के लिए लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट- dsssb.delhi.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए वार्डर, स्पीच थेरेपिस्ट, जूनियर रेडियोथेरेपी, टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पद भरे जाएंगे।
परीक्षा तारीख
डीएसएसएसबी परीक्षा 10 से 16, 18 से 20, 22, 23 और 30 जून 2024 को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उस पर दिए गए विवरण जैसे परीक्षा तिथि, समय, स्थान और परीक्षा निर्देश को ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट- dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद 'जून 2024 में निर्धारित डीएसएसएसबी टियर-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सभी विवरण जमा करें और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।