DSRVS ARDO Recruitment 2022: इस विभाग में सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के 2,500 से अधिक पदों पर भर्तियां
डीएसआरवीएस आवेदन की स्क्रीनिंग और स्क्रूटनी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा, और उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए चयन योग्यता परीक्षा में अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DSRVS ARDO Recruitment 2022: डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (डीएसआरवीएस) ने सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रामीण सहायक विकास अधिकारी के कुल 2659 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट dsrvsindia.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
DSRVS ARDO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 10+2 डिग्री होनी चाहिए, साथ ही किसी भी कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा भी होना चाहिए। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
DSRVS ARDO Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
डीएसआरवीएस आवेदन की स्क्रीनिंग और स्क्रूटनी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा और उम्मीदवारों का नियुक्ति के लिए चयन योग्यता परीक्षा में अंकों के प्रतिशत (%) के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी और विकलांग लोगों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है।
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 11 मार्च, 2022
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 20 अप्रैल, 2022
- जी.डी./सामान्य परीक्षा की संभावित तिथि - अगस्त 2022
- मेरिट/परिणाम के जारी होने की संभावित तिथि - सितंबर 2022
DSRVS ARDO Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले डीएसआरवीएस की अधिकारिक वेबसाइट dsrvsindia.ac.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर "सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती" अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब "ऑनलाइन आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन में आवश्यक जानकारी दर्ज कर फोटो और हस्ताक्षर के साथ अपना आवेदन जमा करें।
- उम्मीदवार अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य की जरूरतों के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।