फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Recruitment 2024 for 21 contractual posts, know how much salary you will get

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में 21 संविदा पदों पर निकली भर्ती, जानें कितना मिलेगा वेतन

Sun, 27 Oct 2024 12:34 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ ने संविदा के 21 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन तारीख से पहले अपने आवेदन पत्र को ऑफलाइन मोड में जमा कराएं। यहां जानें कैसे करें आवेदन।

विज्ञापन
DRDO Recruitment 2024 for 21 contractual posts, know how much salary you will get
ऐसे करें आवेदन - फोटो : istock

विस्तार

DRDO Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर संविदा पर 1 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की  जिसकी समयसीमा परफॉर्मेंस के आधार पर 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है। रिटायर्ड ऑफिसर या जो विज्ञापन जारी होने के डेट से 3 महीने के अंदर केंद्र सरकार या स्वायत्त निकाय से रिटायर होने वाले हैं, वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। डीआरडीओ संविदा पर 21 पदों पर भर्ती करेगा।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक/बीई/एम.एससी / पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा : रिटायर हुए अधिकतम 5 वर्ष पूरे हो चुके हों।
वेतन
  • डीआरडीओ चेयर्स के पदों पर चयनित लोगों को 1,25,000 रुपए वेतन दिया जाएगा।
  • आरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप के पदों पर 1,00,000 रुपए वेतन के रुप में प्रदान किया जाएगा।
  • डीआरडीओ फेलोशिप्स के पदों पर 80,000 रुपए वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पद
  • डीआरडीओ चेयर्स- 5 पद
  • डीआरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप- 11 पद
  • डीआरडीओ फेलोशिप- 12 पद
विज्ञापन

अंतिम तिथि
डीआरडीओं में डीओडीओ चेयर्स समेत 21 पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति 15 अक्तूबर को जारी की गई है। बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के डेट के 30 दिनों के भीतर आवेदन फॉर्म सबमिट किया जा सकता है। उम्मीदवार द्वारा दिए गए इनफॉर्मेशन में किसी भी तरह की गलती या त्रुटि होने पर बिना सूचित किए आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा रिक्त पदों की संख्या को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार ए-4 साइज पेपर में अपना आवेदन फॉर्म 'The director, driector of Personnel, DRDO, Ministry of Defence Room No. 229 (DRDS- III) DRDO Bhawan, Rajaji Marg New Delhi-110011 पते पर भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म की एडवांस कॉपी ईमेल के जरिए dte-pers.hqr@gov.in पर भी भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ पीपीओ और रिटायरमेंट के लिए जारी हुए पहचान पत्र की फोटो कॉपी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ समेत सभी दस्तावेज को संलग्न करके भेजना होगा। आवेदन फॉर्म के लिफाफे पर Application for DRDO Chair / DRDO Fellow' का कैप्शन जरूर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed