फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Recruitment 2022 for Junior Research Fellow and Research Associate sarkari naukri

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में निकलीं जेआरएफ और रिसर्च असोसिएट के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Mon, 11 Apr 2022 11:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

DRDO Recruitment 2022: उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करना न भूलें।

विज्ञापन
DRDO Recruitment 2022 for Junior Research Fellow and Research Associate sarkari naukri
DRDO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

DRDO Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च असोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आवेदन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन?
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को हम पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में भर्ती के माध्यम से कुल 8 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च असोसिएट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता 

  • रिसर्च एसोसिएट: केमिस्ट्री में पीएचडी या समकक्ष डिग्री या केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट। 
  • जेआरएफ (रसायन विज्ञान, भौतिकी): नेट के साथ प्रथम श्रेणी में रसायन विज्ञान / भौतिकी में स्नातकोत्तर।
  • जेआरएफ (मैकेनिकल): स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर प्रथम श्रेणी में मैकेनिकल में बीई/बी.टेक के साथ नेट/गेट या प्रथम श्रेणी में एमई/एम.टेक। 

DRDO Recruitment 2022: आयु-सीमा 

  • जूनियर रिसर्च फेलो के लिए- अधिकतम 28 वर्ष
  • रिसर्च असोसिएट के लिए- अधिकतम 35 वर्ष

DRDO Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed