फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Recruitment 2022 drdo released notification for recruitment on the posts of Apprentice, know how to apply , sarkari naukri

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में 150 पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

Sun, 23 Jan 2022 03:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 03:18 PM IST
सार

DRDO Recruitment 2022: रिसर्च सेंटर इमरत अपरेंटिस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

विज्ञापन
DRDO Recruitment 2022 drdo released notification for recruitment on the posts of Apprentice, know how to apply , sarkari naukri
DRDO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के रिसर्च सेंटर इमरत (आरसीआई) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rcilab.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
जिन उम्मीदवारों के पास रेगुलर माध्यम से स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस (2019, 2020) की योग्यताएं हैं, वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। स्नातकोत्तर की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं। उम्मीदवारों का चयन अकादमिक मेरिट, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: 150 पदों पर होंगी भर्तियां
रिसर्च सेंटर इमरत अपरेंटिस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और योग्यता मानदंडों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?

ग्रेजुएट अपरेंटिस - 9000 प्रति माह
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - 8000 प्रति माह
ट्रेड अपरेंटिस - सरकारी नियमों के अनुसार

DRDO Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 22 जनवरी, 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 7 फरवरी, 2022

DRDO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या - 40 
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या- 50 
ट्रेड अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या- 60 

DRDO Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  rcilab.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed