DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में निकली वैज्ञानिक और इंजीनियर के पदों पर भर्ती, सैलरी 88 हजार से शुरू
DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डीआरडीओ, डीएसटी और एडीए में 630 वैज्ञानिक बी/ इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डीआरडीओ, डीएसटी और एडीए में 630 वैज्ञानिक बी/ इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2022 है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्केल 88,000/- प्रति माह होगा। पदानुसार, वेतन और अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करना चाहिए।
डीआरडीओ वैज्ञानिक भर्ती 2022 का विवरण
पद : डीआरडीओ में वैज्ञानिक 'बी' ग्रेड
रिक्तियों की संख्या : 579
पद : डीएसटी में वैज्ञानिक 'बी' ग्रेड
रिक्तियों की संख्या : 08
पद : एडीए में वैज्ञानिक/ इंजीनियर 'बी' ग्रेड
रिक्तियों की संख्या : 43
कुल पदों की संख्या : 630
DRDO वैज्ञानिक भर्ती 2022 के पात्रता मानदंड
डीआरडीओ में वैज्ञानिक 'बी' ग्रेड के लिए उम्मीदवार के पास प्रासंगिक इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री और वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए। उपरोक्त पद के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
डीएसटी यानी डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में वैज्ञानिक 'बी' ग्रेड के लिए उम्मीदवार ने बायो-टेक्नोलॉजी/ बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग में बीई या बी टेक किया होना चाहिए। उपरोक्त पद के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
वहीं, एडीए वैज्ञानिक/ अभियंता पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को केमिकल इंजीनियरिंग/ पॉलिमर इंजीनियरिंग/ प्लास्टिक इंजीनियरिंग/ पॉलिमर साइंस में बीई/ बी टेक किया होना चाहिए। उपरोक्त पद के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
DRDO वैज्ञानिक भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क
-
सामान्य व अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए : 100/- रुपये -
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क लागू नहीं होगा। -
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
DRDO वैज्ञानिक भर्ती 2022 चयन और आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गेट स्कोर और लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा।