DRDO ADA recruitment 2023: डीआरडीओ में प्रोजेक्ट इंजीनियरों की भर्ती का आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई
DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ के तहत के तहत एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने प्रोजेक्ट इंजीनियरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 08 सितंबर 2023 आखिरी दिन है।
विस्तार
DRDO Project Engineer Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीआरडीओ) के तहत के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने प्रोजेक्ट इंजीनियरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 08 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो , वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट ada.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DRDO Recruitment रिक्तियों का विवरण
डीआरडीओ की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के लिए विभिन्न प्रणालियों/उप-प्रणालियों के डिजाइन, विकास, परीक्षण और मूल्यांकन के लिए इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में कुल 53 प्रोजेक्ट इंजीनियर रिक्तियों को भरना है।
DRDO Recruitment रिक्तियों का विवरण
-
प्रोजेक्ट इंजीनियर- I (स्तर पीई 1): 40 रिक्तियां
-
प्रोजेक्ट इंजीनियर-II (स्तर पीई 2): 9 रिक्तियां
-
प्रोजेक्ट इंजीनियर-III (स्तर पीई 3): 4 रिक्तियां
DRDO ADA Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ada.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
-
विज्ञापन संख्या 123 का चयन करें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
डीआरडीओ उम्मीदवार पोर्टल पर पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।