{"_id":"61c047811b5905738d4ef929","slug":"do-you-know-the-increment-up-police-constable-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable Recruitment 2021: क्या आप जानते हैं यूपी पुलिस के सिपाही पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की किस तरह से की जाती है वेतन वृद्धि","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Constable Recruitment 2021: क्या आप जानते हैं यूपी पुलिस के सिपाही पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की किस तरह से की जाती है वेतन वृद्धि
Mon, 20 Dec 2021 02:36 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:36 PM IST
सार
सार- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 25,000 सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। अनुमान है कि दिसंबर माह के अंत तक इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।
विज्ञापन
TET
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही 25,000 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाले जाने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के आयोजन का प्रस्ताव भी भेज दिया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, बोर्ड की ओर से आरक्षी भर्ती की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इन दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहीं खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इन 25,000 आरक्षी पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के जरूरी हैं ये पांच पड़ाव
यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
विज्ञापन
आरक्षी को मिलने वाले मासिक वेतन व अन्य भत्ते
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।
विज्ञापन